हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनके अश्लील फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने और भड़काऊ पोस्ट करने के कारण मुस्लिम युवक के खिलाफ संगठनों में आक्रोश है। शनिवार की रात को संगठन के लोगों ने भरतपुर चौकी क्षेत्र में प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने मुस्लिम युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के मछली मोहल्ला का रहने वाला इमरान ऑटो चलाता है। वह नाम बताकर युवतियों को फंसाता था और उनके अश्लील फोटो व वीडियो बनाता था। इसके बाद अश्लील फोटो को इंटरनेट मीडिया में भड़काऊ पोस्ट के साथ लगाता था। मामले की जानकारी संगठनों को हुई तो लोगों में आक्रोश फैल गया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शनिवार रात 10 बजे बजरंग दल, धर्म जागरण समन्वय, बांके बिहारी गोसेवा संस्थान टीम गोरक्षक के कार्यकर्ताओं ने भरतपुर गेट चौकी पर विरोध-प्रदर्शन किया और पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद धर्म जागरण समंवय के संयोजक विष्णु चौहान ने आरोपी के खिलाफ प्रार्थना-पत्र दिया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि आरोपी युवतियों को स्कूल-कॉलेज छोड़ने के बहाने ऑटो से लेकर जाता है। किराया नहीं लेकर उनको अपने जाल में फंसाता है। इसके बाद उन पर दबाव बनाकर अश्लील हरकतें करता है और उनके वीडियो बनाता है। इसके बाद उनको ब्लैकमेल करता है। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके रविवार शाम भरतपुर गेट के पास से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। युवक को कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
