• Sun. Jun 8th, 2025

नारी तू नारायणी कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

ByVijay Singhal

Jun 8, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । आदर्श एवं संस्कारो को समर्पित अखिल भारतीय संस्था आदर्श युवा समिति की कार्य परियोजना आदर्श संस्कारशाला द्वारा संस्था की संस्थापिका एवं प्रेरणास्रोत स्व. बृजलता गोस्वामी  की प्रथम पुण्यतिथि पर ‘कृतज्ञता-अनुष्ठान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गोविंद नगर स्थित सर्वेश्वरी सदन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ  दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ मंगलाचरण एवं भावांजलि के साथ हुआ। ‘श्रद्धार्पणम्’ के अन्तर्गत नई दिल्ली से पधारे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आर.डी.सुमन निदेशक- म.प्र. पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद, विशिष्ट अतिथि मुंबई से पधारी कवियित्री श्रीमती सुमंगला सुमन एवं विशिष्ट अतिथि श्री गुरुचरण महतो लेखक एवं पर्वतारोही (झारखंड) ने अपने उद्गार व्यक्त किए।
मुख्य अतिथि  दिल्ली से पधारे वरिष्ठ समाज सेवी श्री आर.डी. सुमन ने कहा कि”आदर्श संस्कारशाला द्वारा किया जा रहा संस्कार अभियान निश्चित ही नव चेतना लाएगा।”  नारी शक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए जरूरी है कि हमारे परिवार की हर नारी को हम पूरा सम्मान देकर उनको उनकी खुद की एक नई स्वत्रंत पहचान बनाने में मदद करें।
विशिष्ट अतिथि  कवि श्री गाफिल स्वामी ने कहा कि आदर्श संस्कारशाला का यह संस्कार महायज्ञ विश्व के लिए कल्याणकारी है।संस्कार हमारे समाज की नींव  है। और इसकी आधार शिला परिवार की मुखिया नारी ही रखती हैं। विशिष्ट अतिथि झारखंड से पधारे कवि ,लेखक और पर्वतारोही श्री गुरु चरण महतो ने कहा -” आज़ पूरे संसार में संस्कारों की आवश्यकता है। जीवन में प्रथम गुरु  मां बच्चे को जीवन की हर सीख के साथ संस्कारो से सिंचित करती हैं। आदर्श संस्कारशाला इस आवश्यकता की पूर्ति कर रही है।”
कल्याण, मुंबई से पधारीं कवयित्री सुमंगला सुमन ने आदर्श संस्कारशाला के कार्य को वर्तमान समय में सबसे महत्वपूर्ण बताया। संस्कार से विहीन मनुष्य एक पशु के समान है। समाज की हर समस्या का समाधान सिर्फ संस्कार् से सम्भव है। विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुजाता सिंह ने संस्कार  संरक्षण और पुनर्जागरण अभियान को देश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया। विशिष्ट अतिथि श्री गजेन्द्र शर्मा ने कहा -” आज पूरे समाज का कर्तव्य है कि वह नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाए। इसलिए सभी को आदर्श संस्कारशाला का सहयोग करना चाहिए। तत्पश्चात विशिष्ट प्रतिभा पूजन के अंतर्गत संस्था द्वारा विशिष्ट उपलब्धियों के लिए बालिकाओ और महिलाओं को प्रमाण पत्र और उपहार प्रदान किया गया तथा मातृशक्ति सम्मान के अंतर्गत  समाज के अन्तिमज़न परिवार की कर्मयोद्धा महिलाओं को सम्मान दिया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.