हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव में चेयरमैन डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल का नगर पंचायत में दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो गया है। अध्यक्ष ने नगर पंचायत सभागार में दो वर्ष में कराए विकास कार्यों की जानकारी दी। चेयरमैन ने बताया कि दो साल में पेयजल योजना 100 हैंडपंप, दो आरओ, जल निकासी के लिए सीसी नाले, नालियां बनवाए गए। स्वच्छता अभियान में डस्टबिन, हाथगाड़ी आदि पर करीब सात करोड़ रुपये खर्च किए हैं। नगरोदय योजना में दो करोड़ रुपये से श्मशान घाट, 37 लाख से क्षीर सागर का विकास, 10 लाख से पार्क के साथ सड़कों का शीघ्र कायाकल्प होगा। बताया कि शासन द्वारा बलदेव को आदर्श नगर पंचायत घोषित करने की सभी प्रक्रिया पूरी हो गई हैं। तीर्थ विकास परिषद द्वारा रीढा व होली वाले मोहल्ले की सड़कों को सीसी बनाया गया है। कान्हा गोशाला में भूसा के साथ गायों की देखभाल की व्यवस्था की है। सभासद सोनू सिकरवार, रमाकांत शर्मा, कन्हैया लाल रावत, श्रीकांत, बलराम शर्मा, रवि पांडेय, विवेक पचौरी आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
