हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उप्र पाॅवर काॅरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने तीन मांगों को लेकर 72 घंटे का धरना प्रदर्शन मंगलवार से शुरू कर दिया। ऐसे में कर्मचारी कम होने से लाइन फाल्ट काफी देर बाद सहीं हो पाए। इसके लिए उपभोक्ताओं को गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। अभी दो दिन और यह समस्या बनी रहेगी। संघ के जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंतल ने बताया कि कैंट बिजली घर पर धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। धरने में लगभग मंगलवार 650 के करीब संविदा कर्मचारी शामिल हुए। इसमें एसडीओ, जेई, टेक्निकल ग्रेड-2 (टीजी-2) कर्मचारी तीन मांगों को लेकर धरने पर है। जिसमें कर्मचारी को बिना कारण के बाहर न निकाला जाए। वेतन बढ़ाया जाए और नौकरी में उम्र सीमा को 60 वर्ष किया जाए, इन सभी को लेकर धरना जारी है। संघ के उपाध्यक्ष पंकज शर्मा ने बताया कि प्रत्येक विद्युत केंद्र से दो-दो संविदा कर्मचारी को बिना कारण के हटाया जा रहा है। संविदा कर्मचारी को वेतन 9000 मिल रहा है जो 18000 किया जाए और कर्मचारी की उम्र सीमा 55 के बजाह 60 वर्ष की जाए। यह मांगों पूरी होने के बाद ही धरना प्रदर्शन समाप्त होगा। विद्युत निगम ने ठेका कर्मचारियों की लगाई डयूटी संविदा कर्मचारियों के हड़ताल के बाद जिले में विद्युत व्यवस्था बिगड़ गई है। कर्मचारी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए है इसके चलते लाइन फाल्ट होने के बाद 2-2 घंटे आपूर्ति सहीं हो पा रही है। ऐसे में बिजली उपभोक्ता आपूर्ति नहीं आने की शिकायत के बाद भी उसे सहीं करने के कर्मचारी नहीं पहुंच पा रहे है। ऐसे में अब विद्युत निगम के अधिकारियों ने संविदा कर्मचारी हड़ताल पर होने के चलते ठेका कर्मचारियों को इसकी जिम्मेदारी दी है। राजीव गर्ग, मुख्य अभियंता ने कहा, संविदा कर्मचारी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। विद्युत लाइन में फाल्ट को सहीं करने के लिए ठेका कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है, जिससे विद्युत उपभोक्ता परेशान नहीं हो।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
