हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा डीएम पुलकित खरे बुधवार को अचानक प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। ये नगर पंचायत धनगांव में है। वहां उन्होंने बच्चों की क्लास ली। उनसे कहानी भी सुनी। तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। यहां से निकलने के बाद उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र दौरा भी किया। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने विकास खण्ड सदर के ग्राम भैंसा में स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम न्याय पंचायत धनगांव में अपने गोद लिए आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सीडीपीओ को निर्देश दिये कि कुपोषण बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाये और उनके स्वास्थ्य के लिए बेहतर से बेहतर सुविधायें की जायें। प्रत्येक कुपोषित बच्चे को पुष्टाहार युक्त खाना, दवा आदि समय समय पर उपलब्ध कराते रहें। जिलाधिकारी ने केन्द्रों के रजिस्टरों का अवलोकन किया, जिसमें उपस्थिति पंजिका, पुष्टाहार हेतु पंजीकृत बच्चों का विवरण, केन्द्र पर आयी गर्भवती महिलाओं का रजिस्टर आदि रजिस्टरों का अवलोकन किया। आंगनवाड़ी केन्द्र में आंगनवाड़ी कार्यकत्री से जानकारी ली कि कितने बच्चे लाल श्रेणी में हैं। जिलाधिकारी ने स्वयं दो बच्चों का वजन करवाया। जिलाधिकारी ने गोद लिए गए भैंसा के केंद्रों का तीन मानकों पर विशेष बल दिया। इनमें केंद्र की आधारभूत संरचना, संसाधन, पोषण सेवाओं की स्थिति शामिल हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर पंचायत विभाग द्वारा उक्त दोनों आंगनवाड़ी केन्द्रों का जीर्णोद्धार कर ठीक कराया गया है। जिसमें केन्द्रों की रंगाई पुताई, छत का कार्य तथा टाइल्स लगाने का कार्य किया गया है। डीएम पुलकित खरे ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं से कहा कि बच्चे देश प्रदेश का भविष्य हैं, इन्हें जितनी अच्छी शिक्षा होगी उतना अच्छा बच्चों का भविष्य होगा। शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये और स्मार्ट तरीके से बच्चों को समझाया जाये। जिलाधिकारी पुलकित खरे इसके बाद गोद लिए विकास खण्ड सदर के ग्राम अल्हैपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। यहां डीएम का अलग ही रूप देखने को मिला। यहां जिलाधिकारी टीचर बन गए और वहां पढ़ रहे बच्चों की क्लास ली। डीएम की पाठशाला में बच्चे उत्साहित नजर आए। टीचर बने डीएम पुलकित खरे ने बच्चों से सवाल जवाब किए तो उनके साथ मस्ती भी की। क्लास लेने के बाद डीएम ने स्कूल एवं शिक्षा गुणवत्ता को परखा। सामान्य शौचालय, दिव्यांग शौचालय, पेयजल, बाउंडरी बाल, स्कूल का मैदान आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने स्कूल में उपस्थित बच्चों की पंजिका रजिस्टरों का अवलोकन किया। स्कूल में प्राप्त कम्पोजिट ग्रांट के लेखा जोखा की जानकारी ली। कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों की उपस्थिति देखी, स्कूल में मीड डे मील की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्कूल के प्रधानाचार्या को निर्देश दिये कि किताबों का रख रखाव अच्छे ढंग से किया जाये तथा लाइब्रेरी की किताबों को बच्चों को नियमित रूप से घर में पढ़ने के लिए दी जायें। जिलाधिकारी ने छात्र, छात्राओं को अपने पास बुलाया और कविता, कहानी सुनी। जिसके बाद जिलाधिकारी ने बच्चों का उत्साह वर्धन करने के लिए तालिया भी बजवाई। स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं से भी बात की। उनके द्वारा बच्चों को किस तरह से पढ़ाया जाता है आदि की जानकारी प्राप्त की। जिन छात्र-छात्राओं की उपस्थित कम प्रतिशत है, उनके अभिभावकों से बात कर उपस्थिति शत प्रतिशत करायी जाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं समाजसेवी संस्थाओं के माध्यम से पेयजल हेतु आरओ तथा बच्चों के बैठने के लिए टेबल कुर्सी आदि लगवाये हैं और समाजसेवी संस्थाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि समाजसेवी हमेशा ही प्रदेश एवं जनपद के विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सभी स्कूल तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों को सुविधा लैस करना है और हम आप सब मुख्यमंत्री का सपना साकार करेंगे। एक एक कड़ी जोड़कर इस अभियान को शत प्रतिशत सफल बनायेंगे, जिससे प्रदेश एवं जनपद के स्कूल तथा आंगनवाड़ी केन्द्र उत्तर प्रदेश का मॉडल बन सकें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
