हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में न्यायिक कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में शव की मांग करते हुए हंगामा किया और तोड़फोड़ की। अस्पताल स्टाफ द्वारा शव पुलिस की सुपुर्दगी में होने की बात कहने पर नर्सिंग स्टाफ को बंधक बना लिया और उसे गाड़ी में लेकर 2 घंटे तक मथुरा वृंदावन में घूमते रहे। किसी तरह नर्सिंग स्टाफ ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। वृंदावन दर्शनार्थ आए श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद मृतक के परिजनों ने देर रात सौ शैय्या अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। चिकित्सक और वार्ड बॉय से मारपीट कर अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस के पहुंचने से पहले मृतक के परिजन मौके से भाग निकले। इधर घटना के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए अस्पताल स्टाफ ने प्रदर्शन किया है।मंगलवार को अपनी पत्नी और पुत्री के साथ वृंदावन दर्शनार्थ आए सहारनपुर निवासी श्रद्धालु राजकुमार सेतिया की गेस्ट हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। गेस्ट हाउस प्रबंधक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने न्याय विभाग में कार्यरत राजकुमार सेतिया को अस्पताल भिजवाया था। जहां चिकित्सक डॉ प्रमोद सिंह ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया था। इधर अस्पताल पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने शव को पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए थे। न्यायिक कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने गेस्ट हाउस के कमरे की फोरेंसिक जांच भी कराई गई थी। इसके साथ ही शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी थी। देर रात मृतक के पुत्र व अन्य रिश्तेदार दो गाड़ियों से अस्पताल पहुंचे और मृतक के शव की मांग करने लगे। इस पर चिकित्सक और स्टाफ ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। यह सुनते ही परिजनों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। चिकित्सक डॉ प्रमोद सिंह के केबिन में तोड़फोड़ कर दी। इतना ही नहीं वार्ड बॉय संजय को जबरन गाड़ी में डालकर ले गए। संजय को गाड़ी में डालकर पहले वृंदावन कोतवाली गए। यहां देर रात बात न बनने पर जिला अस्पताल ले गए। इसके बाद पोस्टमॉर्टम गृह ले गए। इस दौरान गुस्साए लोगों ने संजय के साथ बुरी तरह मारपीट भी की। किसी तरह संजय ने चलती गाड़ी से कूदकर जान बचाई। संजय ने बताया कि उसके साथ जमकर मारपीट की। अस्पताल में हंगामा और स्टाफ के साथ हुई मारपीट की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन द्वारा पुलिस को सूचना दी तो सभी लोग वहां से भाग निकले। अस्पताल में तोड़फोड़ और स्टाफ से मारपीट से आक्रोशित अस्पताल कर्मियों ने अस्पताल के मुख्य द्वार पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया है। मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी पहुंच गए। बिना वजह हुई मारपीट और हंगामे के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों ने हड़ताल कर दी। वही दूसरी ओर पुलिस ने मृतक की पुत्री, पुत्र समेत पांच अन्य अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
