राजकुमार राधा विनोद आश्रम के कमरा नंबर 107 में रुके थे। शाम को राजकुमार के कमरे से अचानक शोर मचने लगा। गेस्ट हाउस का स्टाफ जब कमरे में पहुंचा तो वहां बेटी बैड पर सोई हुई थी और पति बेहोशी की हालत में था। पत्नी पति को बचाने के लिए चीख रहीं थी। गेस्ट हाउस स्टाफ ने तत्काल मैनेजर को सूचना दी। मैनेजर ने कमरे में जा कर देखा तो वहां के हालात देख तत्काल इसकी सूचना UP 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तत्काल तीनों को अस्पताल ले जाया गया। जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंच कर डॉक्टरों ने राजकुमार,पत्नी रमा और बेटी दीक्षा को चैक किया। जिसके बाद रमा और दीक्षा को भर्ती कर लिया जबकि राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ सदर मौके पर पहुंच गए। सीओ सदर प्रवीन मलिक ने बताया कि सूचना मिली पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी करने पर पता चला है कि राजकुमार सहारनपुर में न्यायिक विभाग में कार्यरत हैं। फिलहाल परिवार को सूचना दे दी गई है,शव को कब्जे में ले लिया है।
