• Mon. Feb 16th, 2026

हाउस टैक्स 10 प्रतिशत से अधिक न लगाये सरकार, सभी विभागों के सर्वे-छापे, सचल दल बंद हो : कंछल

ByVijay Singhal

May 8, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पूरे प्रदेश के अधिकांश जनपदों में हाउस टैक्स में भारी इजाफा किया जा रहा है जिससे व्यापारी समुदाय त्रस्त है। हाउस टैक्स की बढ़ोत्तरी 500 से 2000 गुना तक की गयी है जो सरासर अन्याय है जबकि हाउस टैक्स या कोई भी टैक्स 10 प्रतिशत से अधिक नहीं बढ़ाया जाना चाहिए। व्यापार मण्डल ने निर्णय लिया है कि जिस जिले में हाउस टैक्स 10 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ाया जायेगा वहां व्यापार मण्डल हाउस टैक्स खिलाफ आंदोलन करेगा और किसी भी कीमत पर लागू नहीं होगा। इस सम्बन्ध में प्रांतीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी से 2 मई 2025 को व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ भेंट की थीं और उनसे आग्रह किया था कि सभी नगर निगमों, नगरपरिषद, नगर पंचायतों को निर्देशित किया जाये कि वे 10 प्रतिशत से ज्यादा हाउस टैक्स न बढ़ाये। प्रांतीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने कहा कि भारत सरकार ने इस बार अपने बजट में व्यापारियों सहित सभी के लिए 12 लाख तक की आय को कर मुक्त कर दिया है। पीएम नरेन्द्र मोदी एवं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का यह फैसला अत्यन्त सराहनीय है। केन्द्र सरकार ने टीडीएस की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर । लाख रुपये कर दी है। यह भी एक सराहनीय कदम है। इसी प्रकार आयकर फाइलिंग की सीमा 2 वर्ष से बढ़ाकर 4 वर्ष कर दी है इससे व्यापारियों को भारी सहूलियत होगी। छोटे उद्योगों को सरकार ने क्रेडिट कार्ड भी देने का निर्णय लिया है। केन्द्र सरकार के यह सभी कदम व्यापारियों के लिए लाभदायक है। मैं व्यापारियों से अपील करता हूं कि वे इन सभी रियायतों का लाभ उठाये। प्रांतीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने कहा कि किसी भी विभाग का रिटर्न लेट होने पर या किसी भी विभाग का कोई बकाया जमा करने पर सरकार उस पर 18 प्रतिशत ब्याज लगा रही है। 18 प्रतिशत का ब्याज बहुत ज्यादा है इस समय किसी भी व्यापारी द्वारा किसी भी बैंक से एफडी बनवाने पर बैंक 6 प्रतिशत से ज्यादा ब्याज नहीं देता है। जब सरकार 6 प्रतिशत से ज्यादा ब्याज नहीं देती है तो उसको 18 प्रतिशत ब्याज बसूलने का अधिकार नहीं होना चाहिए।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.