हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर जमकर हंगामा हुआ। यहां एक निजी चिकित्सक की लापरवाही से गई विवाहिता की जान के मामले में परिजन कार्यवाही की मांग को लेकर हंगामा कर रहे थे। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी निजी डॉक्टरों ने उसकी पत्नी की हत्या की है। परिजनों द्वारा हंगामा करने के बाद सीएमओ ने उन्हें कार्यवाही का भरोसा दिया उसके बाद मामिला शांत हो सका। मथुरा के महोली रोड स्थित प्रोफेसर कॉलोनी निवासी शोभित ने पत्नी वेदिका को गर्भवती होने पर ट्रिटमैंट के लिए 1 जून को इंडस्ट्रियल एरिया स्थित डी एस हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ललित वार्ष्णेय व मेघा यादव ने वेदिका का ट्रिटमैंट किया और दवा शुरू कर दी। इसके बाद 9 नवंबर को वेदिका को कुछ परेशानी हुई। जिस पर इलाज के लिए डी एस हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ललित और मेघा ने वेदिका का इलाज किया। इस दौरान वेदिका ने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के कुछ देर बाद डॉक्टरों ने वेदिका की बच्चे दानी निकाल दी और उसे वेंटिलेटर पर ले लिया। परिजनों द्वारा लगातार हायर सेंटर ले जाने की बात कहने पर डॉक्टर टालते रहे। वेदिका की हालत ज्यादा खराब होने पर डी एस हॉस्पिटल द्वारा रेफर के लिए कहा। जिसके बाद परिजन वेदिका को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल दिल्ली ले गए। जहां 3 दिन बाद वेदिका की इलाज के दौरान मौत हो गई। वेदिका की मौत के बाद परिजनों ने इसके लिए डी एस हॉस्पिटल के डॉक्टर ललित और मेघा यादव को जिम्मेदार ठहराया। परिजनों का आरोप था कि डॉक्टरों ने वेदिका का प्रीओप प्रोफाइल नहीं कराया।
वेदिका की मौत के बाद परिजनों ने उसकी हत्या करने का आरोप डी एस हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर लगाया और इसकी शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की। सीएमओ ने इस मामले में डॉक्यूमेंट देखने के बाद प्रथम दृष्ट्या हॉस्पिटल की लापरवाही मानी और 4 सदस्यीय टीम जांच के लिए बना दी। जिसकी रिपोर्ट 27 दिसम्बर तक मिलनी थी। पत्नी की मौत के लिए जिम्मेदार डॉक्टरों के खिलाफ कार्यवाही न होने से आहत वेदिका का पति शोभित और अन्य परिजन सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय पहुंच गए। जहां परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे परिजनों को सीएमओ डॉक्टर अजय कुमार वर्मा समझा रहे थे इसी बीच शोभित ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया। शोभित के ज्वलनशील पदार्थ डालते ही सीएमओ ऑफिस में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए शोभित को आग लगाने से रोका। किसी तरह हंगामा शांत कराने के बाद सीएमओ डॉक्टर अजय कुमार वर्मा ने बताया डॉक्यूमेंट देखने के बाद हॉस्पिटल के डॉक्टर की लापरवाही साफ नजर आती है। इस मामले में वह हॉस्पिटल के खिलाफ कार्यवाही करेंगे। सीएमओ ने बताया कि इस मामले में एक फिजीशियन से भी जांच कराई है वह भी 27 दिसंबर को रिपोर्ट देंगे जिससे कार्यवाही पुख्ता हो सके। सीएमओ द्वारा कार्यवाही का भरोसा दिए जाने के बाद परिजन वापस लौट गए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
