• Mon. Apr 27th, 2026

ई-रिक्शा बना जनजागरण का माध्यम

ByVijay Singhal

Apr 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन। कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस नरसंहार के बाद जहां देशभर में रोष व्याप्त है, वहीं वृंदावन में एक आम नागरिक ने असाधारण पहल करते हुए लोगों को जागरूक करने का अनोखा तरीका अपनाया है। वृंदावन के गांव गौड़ा आटस निवासी ओमप्रकाश, जो पेशे से ई-रिक्शा चालक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संदेश को अपने रिक्शे में लगे लाउडस्पीकर से गली-गली घूमकर प्रसारित कर रहे हैं। ओमप्रकाश ने बताया कि यह कार्य वह अपने स्वयं के खर्चे पर कर रहे हैं, ताकि लोगों को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने और सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी मिल सके। उनका कहना है जो घटना कश्मीर में घटी वह मानवता को शर्मसार करने वाली है। आतंकवादियों ने मां के सामने बेटे को और पत्नी के सामने पति को मार डाला। अब चुप रहने का समय नहीं है, बल्कि एक होकर आवाज उठाने का समय है। ओमप्रकाश की इस पहल को स्थानीय लोग खूब सराह रहे हैं। उनका मानना है कि देश के हर नागरिक को इस प्रकार समाज में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.