हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में हरियाणा की मशहूर पहलवान और कांग्रेस की विधायक विनेश फोगाट अपने परिवार के साथ संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुंचीं। संत महाराज ने विनेश के खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। दंगल गर्ल के नाम से पहचान बना चुकीं विनेश फोगाट संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचीं तो महाराज को उनके बारे में बताया कि विनेश अंतरराष्ट्रीय कुश्ती पहलवान हैं। उनके बारे में आज भी कहा जाता है कि म्हारी छोरी क्या छोरो कम हैं के। यह सुनते ही संत मुस्कराए और बोले कि हम समझ गए। एकांतिक वार्तालाप में संत ने यह उनसे कहा कि भगवान ही सब कार्य करता है। हम सब तो निमित मात्र ही हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
