• Fri. Apr 24th, 2026

जमानत देने आए युवक की पिटाई का वीडियो वायरल

ByVijay Singhal

Apr 22, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट तहसील में जमानत देने आए युवक को दबंगों ने पीट दिया। पुलिस ने तीन लोगों का शांति भंग में चालान किया है। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सुरीर कलां निवासी अवधेश कुमार अपने चचेरे भाई ललित की जमानत कराने के लिए तहसील आया था। आरोप है दूसरे पक्ष ने जमानत लेने का विरोध करते हुए अवधेश के साथ तहसील मांट में एसडीएम न्यायालय के बाहर मारपीट कर दी। सीओ गुंजन सिंह ने बताया की आशीष, विवेक और अवधेश के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है। एसडीएम अभिनव जे जैन ने पीड़ित अवधेश सहित तीनों की जमानत नहीं ली और जेल भेज दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.