• Fri. Apr 24th, 2026

अनुराग कश्यप के विवादित बयान पर ब्राह्मण समाज ने दर्ज कराया विरोध

ByVijay Singhal

Apr 22, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा पंचकूला तिराहे पर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मण समाज के विरुद्ध की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। ब्रज प्रदेश अध्यक्ष पं. बिहारी लाल वशिष्ठ और जिला महामंत्री पं. आशीष गौतम चिंटू ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव देशवासियों को प्रेम, स्नेह और मार्गदर्शन दिया है और हमने कभी भी किसी वर्ग के प्रति अपमानजनक टिप्पणी नहीं की। अनुराग कश्यप की टिप्पणी न केवल निंदनीय है बल्कि दंडनीय भी है। इस बयान से संपूर्ण समाज में आक्रोश है। वक्ताओं ने सरकार से अनुरोध किया कि वह तत्काल इस पर संज्ञान ले और अनुराग कश्यप को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दे।महामंडलेश्वर कृष्णानंद महाराज, ब्रज प्रदेश महामंत्री पं. राजेश पाठक, नगर महामंत्री ईश्वर चंद्र रावत, सुभाष गौड़, सरदार लाला पहलवान, धर्मेंद्र गौतम, लीला अनिल कृष्ण शास्त्री, रामविलास चतुर्वेदी, विनय शर्मा आदि लोग मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.