हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर सोमवार को दो घंटे ओवरहेड उपकरण (ओएचई) के मरम्मत कार्य के कारण प्लेटफार्म नंबर एक पर ब्लॉक रहा। इसके कारण जहां ट्रेनें देरी से आईं, वहीं यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। जंक्शन के अधिकारियों ने बताया कि ओएचई कार्य के कारण सुबह 10.25 से दो घंटे का ब्लॉक लिया गया। उन्होंने बताया कि मरम्मत का कार्य दोपहर 12.25 पर पूरा हो गया। स्टेशन के अधिकारियों ने जिस समय ब्लॉक दिया उस समय दिल्ली की तरफ से आगरा की तरफ आने वाली ट्रेनें कम हैं। उधर, स्टेशन पर आने वाली झेलम एक्सप्रेस 11078 दो घंटे देरी से पहुंची। उत्कल एक्सप्रेस 18478 एक घंटे देरी से आई। इसके अलावा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, पातालकोट, सचखंड एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस आदि ट्रेनें भी दूसरे मंडलों में कार्य के कारण देरी से चल रही थीं। स्टेशन निदेशक एनपी सिंह ने बताया कि ओएचई के मरम्मत कार्य के कारण दो घंटे का ब्लॉक लिया गया था। बाद में यह सुचारु हो गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
