हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के बांके बिहारी क्षेत्र स्थित ठाकुर राधा स्नेह बिहारी मंदिर के पास एक व्यक्ति ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थला का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। जानकारी करने पर पता चला कि रमाकांत तिवारी उम्र लगभग 42 वर्ष बिहारीपुरा क्षेत्र स्थित एक घर में पूजा सेवा का कार्य करता था। यह मकान दिल्ली निवासी अंजलि गोस्वामी का है। जहां पर ठाकुर जी की सेवा पूजा एवं सुबह शाम आरती करने का कार्य रमाकांत तिवारी करते थे। रविवार शाम को जब रमाकांत आरती करने आए तो उन्होंने पड़ोस के लोगों को बताया कि उनके घर पर मेहमान आए हुए हैं, इसलिए आज रात में यहीं पर सोएंगे। सोमवार की सुबह जब सफाई करने वाली महिला ने दरवाजा खोला, तो दरवाजा पहले से ही खुला हुआ था। दरवाजा खोलते ही सामने रमाकांत तिवारी का शव फंदे पर झूलता हुआ नजर आया। जिसकी सूचना उस महिला द्वारा आस पड़ोस के व्यक्तियों को दी गई। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पड़ोसियों द्वारा बताया गया कि मृतक रतन छतरी क्षेत्र का रहने वाला था, उसके परिवार में पत्नी और एक बेटा-बेटी है। फिलहाल सभी लोग सन्न हैं, क्योंकि मृतक रमाकांत तिवारी बहुत ही हसमुख मिजाज के व्यक्ति थे। उनके अचानक इस कदम से सभी लोग दंग रह गए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
0% LikesVS
100% Dislikes
