• Fri. Apr 24th, 2026

बकरी चराने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत

ByVijay Singhal

Apr 21, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव थाना क्षेत्र स्थित बल्टीगढ़ी में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। गांव बल्टीगढ़ी निवासी विपिन कुमार ने बताया कि शनिवार को उनका भाई संजय (30) बकरी चराने के लिए गया था। बकरी जंगल में चर रही थी और उनका भाई तालाब की बाउंड्री पर बैठ गया। अचानक उसका पैर फिसला और तालाब में गिर गया। शाम को जब वह घर नहीं लौटा तो चिंता हुई। उन्होंने तलाश शुरू की, तभी पता चला कि गांव के तालाब में युवक का शव पड़ा है। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि तालाब में उतराता शव उनके भाई संजय का है। पुलिस और परिजन ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.