• Fri. Apr 24th, 2026

45 मेधावी छात्र-छात्राएं स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवाॅर्ड से सम्मानित

ByVijay Singhal

Apr 21, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन बाल विकास परिषद के तत्वावधान में स्वर्गीजीय मोहनलाल चौधरी की 15 वीं पुण्यतिथि पर रविवार को गोविंद देव पब्लिक स्कूल में स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवाॅर्ड समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मथुरा-वृंदावन नगर निगम के पार्षद घनश्याम चौधरी ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि और समर्पण बढ़ता है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना समाज की जिम्मेदारी है। विशिष्ट अतिथि आशीष शर्मा ने कहा कि जब तक समाज पूर्ण रूप से शिक्षित नहीं होगा। तब तक राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। सम्मानित अतिथि गोपाल चौधरी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। समारोह की अध्यक्षता परिषद के चेयरमैन नवीन चौधरी एडवोकेट ने की। इस मौके पर परिषद के पदाधिकारियों और रोनव चौधरी ने कुल 45 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवाॅर्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ. सचिन अग्रवाल, आकाश शर्मा, चंद्रनारायण शर्मा, पवन ठाकुर, लव सक्सेना, दुष्यंत दीक्षित, मुकेश कृष्ण शर्मा, जितेंद्र कुमार गौतम, चैतन्य कृष्ण शर्मा और विष्णु गोला मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.