• Thu. Apr 23rd, 2026

एमएससी फिजिक्स के विद्यार्थियों को दी विदाई

ByVijay Singhal

Apr 21, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बीएसए काॅलेज में एमएससी भौतिकी विज्ञान के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा, विभागाध्यक्ष डॉ. खुशवंत सिंह ने किया। विद्यार्थियों ने सभी शिक्षकों को दुपट्टा पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंटकर भावपूर्ण सम्मान अर्पित किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर एवं मिस फेयरवेल रहा। बालकृष्ण को मिस्टर फेयरवेल एवं गायत्री तरकर को मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया। छात्र-छात्राओं पे मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने गायन, वादन एवं नृत्य की प्रस्तुति दी। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह से हिस्सा लिया और मनोरंजन का रंग भर दिया। प्राचार्य ने कहा कि यह विदाई नहीं, एक नई उड़ान का आरंभ है। विभागाध्यक्ष ने कहा कि भौतिकी केवल एक विषय नहीं, सोचने की एक दिशा है। आशा है ये विद्यार्थी अपने शोध, तकनीकी दक्षता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे। डॉ. शिवराज भारद्वाज, डॉ. रवीश शर्मा, डॉ. केवाई सिंह, डॉ. बीके गोस्वामी, डॉ. यूके त्रिपाठी, डॉ. हिम्मत सिंह आदि रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.