हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के गांव कोटवन में मिनी ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण कार्य का शुभारंभ शनिवार को कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने किया। इसके लिए शासन ने करीब 7.45 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।
ग्रामीण स्टेडियम के लिए ग्राम पंचायत कोटवन ने इसके लिए ग्राम सभा की 5.18 एकड़ भूमि प्रदान की है। ग्राम पंचायत के प्रस्ताव पर राजस्व विभाग ने राजस्व रिकॉर्ड में भूमि का हस्तांतरण भी युवा कल्याण विभाग के नाम करने के बाद शासन से 7.20 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके लिए शासन ने 3.20 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी है। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभा निखारने और उनके शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद गतिविधियां को बढ़ावा देने के लिए मिनी स्टेडियम सहायक साबित होगा। यह मिनी इनडोर स्टेडियम आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। इसमें मल्टीपरपज हॉल, 400 मीटर का रेसिंग ट्रैक, दर्शक दीर्घा, स्टोर, कार्यालय, चहारदीवारी आदि का निर्माण होगा। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव में स्टेडियम निर्माण होने से खेलों को बढ़ावा मिल सकेगा। इसके निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं अवसंरचना विकास निगम को जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, माधवदास मौनी बाबा, अशोक सिंह, नेतराम, ऊधम सिंह, सौरभ चौधरी, ऊधम सिंह फौजदार, ऊधम सिंह एडवोकेट, दीपक, धर्मसिंह प्रधान, हेमराज, एक्सईएन संजय गंगवार, जेई ललित कुमार आदि मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
