हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील के गांव अनरदागढ़ी में नवविवाहित महिला पुलिसकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 6 लोगों पर दहेज हत्या केस दर्ज कर लिया है।बपुलिस के अनुसार, जनपद अलीगढ़ के थाना गोंडा के गांव ढांटौली निवासी भगवत की पुत्री व 2018 बैच की महिला कांस्टेबल वंदना (25) एसएसपी कार्यालय बिजनौर में तैनात थीं। उनकी शादी 23 फरवरी को नौहझील क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायपुर के गांव अनरदागढ़ी निवासी अरविंद (25) के साथ हुई थी। अरविंद भी एसएसएफ में कांस्टेबल हैं। वर्तमान में उनकी ड्यूटी नोएडा मेट्रो स्टेशन पर है। पति-पत्नी में कुछ वक्त से मतभेद चल रहा था। शुक्रवार दोपहर महिला पुलिसकर्मी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के ऊपर बने अपने कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजन ने यह सूचना पुलिस व मायके पक्ष के लोगों को दी। सूचना पर सीओ गुंजन सिंह, थाना प्रभारी रवि त्यागी, उपनिरीक्षक विनीत कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे। फाॅरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। भाई सुबोध कुमार ने 10 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। सीओ मांट गुंजन सिंह ने बताया कि मृत महिला के भाई की तहरीर पर पति अरविंद,सास अनीता देवी, ससुर गजेंद्र सिंह, ननद शिवानी, देवर अनुज व ममिया ससुर योगेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वंदना बृहस्पतिवार को ही छुट्टी से पहले अपने गांव ढांटौली पहुंची और शाम को उनका भाई ससुराल अनरदागढ़ी छोड़कर गया। चर्चा है कि वहीं परिजन ने आपसी मतभेद सुलझाने के उद्देश्य से अरविंद को फोन कर बुलाया, वह रात लगभग 11 बजे घर पहुंचे। सुबह से दोनों में फिर अनबन हुई और दोपहर को वंदना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
