हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में कामदा एकादशी से शुरू हुए फूल बंगले की शृंखला में बृहस्पतिवार को ठाकुरजी ने विशेष रूप से फूलों से निर्मित नीले रंग की दिव्य पोशाक धारण कर भक्तों को दर्शन दिए। ठाकुरजी के लिए मंदिर परिसर निकुंज वन सजाया गया। जगमोहन में विराजे ठाकुरजी को भक्त एकटक ही निहारते रहे।
मंदिर के सेवायत नितिन सांवरिया ने बताया कि इस बार का फूल बंगला पूर्व वर्षों की तुलना में अधिक भव्य और आकर्षक बनाया गया है। लगभग 500 से 600 किलो फूलों का प्रयोग कर ठाकुरजी के जगमोहन को सजाया गया है। इन फूलों में गुलाब, ऑर्किड, गेंदा, कमल, रायबेल आदि प्रमुख हैं, जिन्हें वृंदावन, मथुरा और दिल्ली से मंगवाया गया। इस भव्य सजावट पर लगभग 16 लाख रुपये की लागत आई है। फूलों के साथ-साथ केला, अंगूर, संतरा, रसभरी जैसे फलों से भी बंगले को सजाया गया है। इसके अलावा मोर, गाय और बंदर की सुंदर कलाकृतियां भी फूलों से सजाकर इस बंगले का हिस्सा बनाई गई हैं जो बाल लीला के दृश्यों की झलक देती हैं। इस विशेष अवसर पर ठाकुर बांकेबिहारी लाल ने नीले रंग की फूलों से बनी पोशाक धारण की जिसे वृंदावन के कुशल कारीगरों द्वारा विशेष रूप से तैयार किया गया था। हरे-भरे पौधों से सजाया गया मंदिर परिसर मंदिर परिसर को हरे-भरे पौधों से निकुंज का रूप देकर सजाया गया जिससे एक स्वाभाविक ठंडक का अनुभव हुआ। मेरे बांके बिहारी लिखे हुए पर्दों ने वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया। वहीं, भक्तों की भारी भीड़ ने इस अद्वितीय फूल बंगले के दर्शन किए और ठाकुरजी की एक झलक पाने को आतुर नजर आए। श्रद्धालुओं ने बताया कि यह आयोजन उनके जीवन का एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया है।
7455095736

Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes