हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। किसान पहचान पत्र (फार्मर रजिस्ट्री) किसानों के लिए अनिवार्य कर दिया हैं। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने अपना किसान पहचान पत्र बनाया। उन्होंने किसानों को जागरूक होने के साथ सबसे पहले पंजीकरण कराने का आग्रह किया। उप कृषि निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि जिले में 3.11 लाख किसान पहचान पत्र बनाने का लक्ष्य मिला है। अब तक 1.46 लाख किसानों ने आगे आकर पहचान पत्र बनवाया है यह वह किसान हैं जो सरकार की योजनाओं के साथ किसान सम्मान निधि भी लेते रहेंगे। उन्होंने बताया कि बुधवार को बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने भी किसान पहचान पत्र बनवाया है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी सुबोध कुमार ने कहा कि कृषि विभाग की सभी योजनाओं का लाभ इसी पहचान पत्र आई से मिलेगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि किसानों का एक किसान पहचान पत्र होगा। इससे किसानों को राहत मिलेगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
