हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वित्तीय वर्ष 2025-26 की नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक हंगामेदार रही। पार्षदों के आपत्तियों के बीच जयश्री राम के उद्घोष के साथ सभी 15 प्रस्ताव स्वीकृत हुए। इसमें एक देश एक चुनाव का अनुपूरक प्रस्ताव भी शामिल है। हंगामे के बीच ही सदन में एक हजार करोड़ रुपये के बजट पर जैसे-तैसे मुहर लगी। राष्ट्रगान के बाद बजट सत्र की समाप्ति की घोषणा कर अफसर और मेयर सदन से निकल गए। इस दौरान दो थानों की पुलिस और एक प्लाटून पीएसी मौजूद रही।
वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट को लेकर नए साल में पहली बार बुधवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक जनरलगंज स्थित कार्यालय पर सुबह 11 बजे से शुरू हुई। इसमें मथुरा खादर में एमपीएस, वृंदावन में कल्याण मंडप, गेस्टहाउस तथा डिजिटल पुस्तकालय के लिए भूमि दिए जाने, नावों के पंजीकरण एवं लाइसेंस फीस में वृद्धि के लिए बनाई उपविधि का गजट प्रकाशित कराने, टैक्स में छूट दिए जाने की स्वीकृति, रिफाइनरी क्षेत्र में सफाई कार्य, 17 वाहनों की नीलामी, 25 बोलेरो व दो इनोवा क्रिस्टा किराए पर लिए वाहनों का भुगतान, वृंदावन में सफाई कार्य के लिए वित्तीय स्वीकृति, सफाई कार्य के लिए भुगतान की वित्तीय स्वीकृति, जलकल विभाग के 27 कार्य निविदा न होने तक पूर्व की फर्म से कराने समेत कई प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। हालांकि पार्षदों के विरोध के बाद वृंदावन में बनने वाले गेस्टहाउस का प्रस्ताव अटक गया है। सदन में पार्षद नीलम गोयल ने सभी पार्षदों को एक-एक लैपटॉप व प्रिंटर देने का मुद्दा उठाया। नगर निगम की कब्जाई गई जमीनों को मुक्ता कराने का भी मुद्दा गूंजा। वहीं बंदरों का आतंक, वार्डों में जलभराव की समस्या समेत कई मुद्दे सदन में गूंजे। इसपर नगरायुक्त ने बंदरों के उत्पात से निपटने के लिए निर्माणाधीन एबीसी सेंटर का जल्दी पूरा कराने की बता कही। इस दौरान एमएलसी ठा. ओम प्रकाश, उपसभापति मुकेश सारस्वत, महापौर विनोद अग्रवाल और नगर आयुक्त शशांक चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
