• Sun. Mar 29th, 2026

भाजपा तानाशाही रवैया अपना रही

ByVijay Singhal

Apr 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नेशनल रिहाल्ड मामले में कांग्रेसियों ने डीएम कार्यालय प्रदर्शन किया। इस दौरान पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया है। इस दौरान शहर अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम ने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ नेशनल रिहाल्ड मामले में चार्जशीट दाखिल करना मोदी सरकार की घबराहट को दर्शाता है। बीते दिनों कांग्रेस का अधिवेशन मोदी अमित शाह के गढ़ कहे जाने वाले गुजरात में आयोजित होने से भाजपा सरकार की नींव हिल गई है। इसलिए भाजपा सरकार तानाशाही पर उतारू हो गई है। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने हाईवे प्लाजा के पास आयकर विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा है कि ईडी की चार्जशीट ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डरे हुए हैं। अगर राहुल व सोनिया गांधी जेल जाएंगी तो कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता देश के विभिन्न जेलों में जाएंगे। इस दौरान भगवान सिंह वर्मा, अश्वनी शुक्ला, दीपक पाठक, सिम्मी बेगम, नीलम कुलश्रेष्ठ ठा. बिहारी लाल, संजय पचौरी, कासन रिजवी, रवि वाल्मीकि, मुस्लिम कुरैशी, रमेश कश्यप, मानवेंद्र पांडव आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.