• Sun. Mar 29th, 2026

कोसीकलां में शादी से पहले खुला झूठ, बरात बैरंग लौटी

ByVijay Singhal

Apr 16, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में हरियाणा के एक शहर से बरात लेकर आए युवकों की शादी से पूर्व झूठ खुल गया। कन्या पक्ष ने दरवाजे पर आई बरात को लौटा दिया। जानकारी के अनुसार, नगर में एक मोहल्ले में रहने वाली दो युवतियों की शादी हरियाणा के एक शहर में रहने वाले युवकों के साथ पिछले दिनों तय हुई थी। तय कार्यक्रम के तहत सोमवार की रात में दोनों युवक अपने परिजनों सहित बरात लेकर वहां आए। सभी बराती, रिश्तेदार मस्त थे। उधर, शादी की रस्में पूरी हो रही थीं तभी वैवाहिक रस्म का सामान जब वर पक्ष मौके पर नहीं दे सका तो इससे कन्या पक्ष को कुछ शंका हुई। इसकी खोजबीन करनी शुरू की। पता चला कि कन्या पक्ष को झूठ बोलकर शादी की रस्में पूरी कराई जा रही थीं। इससे दोनों पक्षों में पूरी रात ड्रामा होता रहा। मंगलवार को सुबह दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। जहां पर वर पक्ष ने वधू पक्ष की खर्च हुई राशि को वापस लौटा दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया और बरात बैरंग लौट गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.