हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने अधिकारियों से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है। वह मंगलवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पीड़िताओं की फरियाद सुन रहीं थीं। इस दौरान सबसे ज्यादा महिला उत्पीड़न व घरेलू हिंसा की शिकायतें पहुंचीं। साथ ही उन्होंने स्कूल कॉलेज में महिला शौचालयों में महिलाओं की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने सुबह 11 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बारी-बारी से पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 17 पीड़ित महिलाएं अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचीं। उन्होंने सभी शिकायतों को निस्तारण व महिलाओं की समस्या का समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने काम करने वाली महिलाओं की समस्या निदान के लिए सहायक श्रमायुक्त एमएलपाल को कमेटी गठन के लिए कहा है। एडीएम प्रशासन विजय शंकर दुबे, पुलिस अधीक्षक यातायात मनोज कुमार, डिप्टी कलेक्टर रितु सिरोही, जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
