हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गर्मी में नए रोडवेज बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों को अब शीतल जल मिलने लगा है। अमर उजाला ने 6 अप्रैल को बस स्टैंड पर टोंटियां दे रहीं गर्म पानी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद 10 अप्रैल के अंक में गर्मी में वाटर कूलर कमरे में बंद, कैसे बुझे प्यास शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद रोडवेज के अधिकारी सक्रिय हुए और वाटर कूलर को सही कराया गया। डिपो के अधिकारियों ने बताया कि बस स्टैंड पर वाटर कूलर में कुछ खराबी आ गई थी इसके चलते वह शुरू नहीं हो पाया था। डिपो ने संबंधित ठेकेदार को बुलाकर उसे सही करा दिया है। अब नए स्टैंड पर प्रतिदिन आने वाले यात्रियों को वाटर कूलर से ठंडा पानी मिलेगा। उन्होंने बताया कि नए स्टैंड से प्रतिदिन 4 हजार से अधिक यात्रियों का आना जाना बना रहता है। ऐसे में अब सभी को ठंडा पानी पीने के लिए मिलेगा। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि वाटर कूलर सही हो गया है अब यात्रियों को ठंडा पानी मिलने लगा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
