• Sat. Mar 28th, 2026

नीचे सड़क ऊपर ट्रेन यहीं है समस्या का निदान

ByVijay Singhal

Apr 16, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन रेल परियोजना कार्य स्थानीय लोगों के विरोध के बाद दो साल से रुका है। स्थानीय लोगों का कहना है है कि इस परियोजना में अगर रेल चलानी है तो नीचे सड़क, ऊपर ट्रेन रेलवे बोर्ड चला सकता है। रेलवे बोर्ड अब एलिवेटेड ट्रैक बनाने पर विचार कर रहा है। उधर, भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने रेल मंत्री को पत्र भी लिखा है कि लोगों की मांग है कि यहां पर सड़क बनाई जाए। सांसद सड़क बनने को लगातार पैरवी कर रही है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मथुरा-वृंदावन जाने वाला पुराना मीटर गेज ट्रैक 2023 की शुरुआत में बंद हो गया था, यहां पर रेलवे मीटर गेज ट्रैक से ब्रॉडगेज लाइन में परिवर्तित करने के लिए नई परियोजना लाया था। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए लगभग 402 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ था। इस कार्य को पूरा करने के लिए रेलवे बोर्ड ने मध्य प्रदेश के इंदौर की आईएससी प्रोजेक्ट कंपनी को ठेका दिया था। कार्य शुरू होते ही नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने विरोध करना शुरू कर दिया। इसमें विपिन सिंघल, राजीव बृजवासी, मनीष, प्रदीप ने नीचे सड़क और ऊपर रेल चलाने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि इस कार्य में अंडरपास बनने से लोगों को दिक्कत आएगी और मथुरा दो भागों में बंट जाएगा। विरोध के बाद रेलवे ने कार्य को बंद कर दिया था। सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने बताया कि सांसद हेमा मालिनी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में बताया कि मथुरा-वृंदावन रेल परियोजना के स्थान पर केंद्र व राज्य सरकार रोड बनाएगी। अब रेल मंत्रालय से इसके लिए अनुमति मिलने के बाद कार्य को शुरू करा दिया जाएगा। प्रशस्ति श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी रेलवे आगरा ने कहा, मथुरा-वृंदावन रेल परियोजना का कार्य रुका है। स्थानीय लोग सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं, रेलवे बोर्ड इस पर विचार कर रहा है, जल्द ही निर्णय आएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.