• Sat. Mar 28th, 2026

मथुरा में रेलवे जंक्शन पर प्रेमी युगल ने एक साथ विषाक्त पदार्थ का सेवन कर गंवाई जान

ByVijay Singhal

Apr 16, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रेलवे जंक्शन के द्वितीय प्रवेश द्वार के बाहर टीन शेड में एक प्रेमी युगल ने एक साथ विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे दोनों की तबीयत बिगड़ गई। दोनों ड़प रहे मुंह से झाग निकलता दिखाई दिया तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर हाईवे और जीआरपी पुलिस ने मौके पहुंचकर एंबुलेंस बुलाकर दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद जिला अस्पताल के बेड पर दोनों के शव एक घंटे तक पड़े रहे। वहीं जीआरपी और हाईवे पुलिस सीमा को लेकर एक दूसरे पर कार्रवाई करने को लेकर अड़े रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मथुरा जंक्शन के रेलवे स्टेशन गेट नंबर दो के पास माल गोदाम बना हुआ है। यहीं पर टीन शेड के नीचे मंगलवार सुबह एक प्रेमी युगल ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। टीन शेड के नीचे दोनों तड़पने लगे। युवक और युवती की गंभीर हालत देखकर कुछ लोगों ने 112 पर फोन करके एंबुलेंस को बुलाया। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मी ने तड़प रहे युवक और युवती से उनके नाम पूछे। युवक महेंद्र और युवती निशा दोनों शाहजहांपुर के रहने वाले बताए। दोनों घर से करीब दस दिन पहले भागे थे। उनके स्वजन ने पुलिस को तहरीर दी थी। एंबुलेंस कर्मी ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ जिला अस्पताल पहुंच गई। जीआरपी ने घटनास्थल हाईवे थाना क्षेत्र में होने की बात कहकर हाईवे पुलिस को सूचना दे दी। वही हाईवे पुलिस में उनका क्षेत्र नहीं होने की कहकर कार्रवाई करने से मना कर दिया। ऐसे में करीब 1 घंटे तक दोनों शव अस्पताल के बेड पर ही पड़े रहे। इसके बाद जीआरपी थाना प्रभारी यादराम ने मामले से एसपी सिटी को अवगत कराया है। बताया जाता है कि छिदपुरी कलां शाहजहांपुर निवासी 18 वर्षीय मुनेंद्र पुत्र राम प्रकाश राठौड़ व 17 वर्षीया निशा पुत्री मुनेत के रूप में हुयी है। एसपी सिटी के निर्देश पर हाईवे थाना की पन्ना पोखर चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार के द्वारा पंचनामा की कार्यवाही अमल में लाई जा रही थी। दोनो मृतको के परिजनों को घटना से अवगत करा दिया है। पुलिस के अनुसार दोनों लड़का-लड़की नाबालिग है। दोनों ही 9 दिन पूर्व घर से गायब चल रहे थे। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि दोनों मृतको के परिजनों के आने का इंतजार है तभी मामले की तह तक पहुंचा जा सकेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.