हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 15 अप्रैल। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक चुनाव अधिकारी जगदीश गुप्ता की अध्यक्षता में तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हुई जिसमें चुनाव अधिकारी द्वारा आगामी 29 अप्रैल मंगलवार को नगर का निर्वाचन कराई जाने की घोषणा के साथ विस्तृत रूप से चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की व सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में राज नारायण गॉड को चुना गया। नगर की लगभग तीन दर्जन इकाइयों का प्रतिनिधित्व करने वाली व्यापार मंडल की निर्वाचन हेतु चुनाव अधिकारी द्वारा मसानी स्थित चित्रकूट पर आगामी 29 अप्रैल को प्रात 10:00 बजे से नामांकन 11:00 बजे से नामांकन पत्रों की जांच 11:30 से 12:00 बजे तक नामांकन वापसी व 12:30 से 2:00 तक मतदान उसके बाद मतगणना की घोषणा का ऐलान किया
चुनाव अधिकारी जगदीश गुप्ता द्वारा बताया गया कि प्रत्येक व्यवसाय समिती से पाच प्रतिनिधि व आजीवन सदस्यों को मतदान का अधिकार होगा। सहायक चुनाव अधिकारी राज नारायण गौर द्वारा बताया गया कि उक्त निर्वाचन की मतगणना के बात तुरंत ही नवीन पदाधिकारी की घोषणा कर दी जाएगी कुल आठ पदों के लिए मतदान होगा जिसमें एक पद अध्यक्ष, एक पद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एक पद उपाध्यक्ष, दो पद महामंत्री, एक पद संयुक्त महामंत्री, एक पद वरिष्ठ मंत्री व एक पद कोषाध्यक्ष का होगा। बैठक का संचालन महानगर महामंत्री सुनील अग्रवाल द्वारा किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से गुरमुख दास रामचंद्र खत्री शशि भानु गर्ग दिलीप पांडे श्री भगवान चतुर्वेदी नागेंद्र वर्मा हेमेंद्र गर्ग मुकेश अग्रवाल अश्वनी गर्ग राम नरेश अग्रवाल विकास जिंदल हरीश अग्रवाल सुनील साहनी मीणा लाल बजाज प्रेम शंकर अग्रवाल सचिन चतुर्वेदी लक्ष्मण कालरा आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
