हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह में पं. दीनदयाल गो अनुसंधान केंद्र में स्थित शिव मंदिर का कायाकल्प होगा। मंदिर परिसर पर्यटन हब के रूप में विकसित करने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने 6.76 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए बीते दिनों बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने इसका प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा था। प्रस्तावित योजना पर शासन से सोमवार को 6.76 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी एहतराम अली ने बताया है कि मंदिर परिसर को पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाएगा। मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के कृष्णकालीन पौधे लगाए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य कराया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
