हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जमुनापार थाने से 500 मीटर की दूरी पर एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस जहां इसे दुर्घटना बता रही है, वहीं परिजन स्थानीय कुछ युवकों पर साथ ले जाने और दुर्घटना के बाद घायल अवस्था में फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।सुखदेवपुर निवासी संजय कुमार ने बताया कि उनका पुत्र रोहित कुमार (18) लक्ष्मीनगर रोड स्थित एक ढाबे पर काम करता था। वह रोजाना रात को 10.30 बजे ढाबे से घर आता था। रविवार को रोजाना की तरह वह घर पर खाना खाने के लिए ढाबे से निकला। तभी रास्ते में उसे तीन युवक मिले। वह उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद रोहित थाने के पास घायल अवस्था में मिला। इसकी जानकारी संजय के छोटे बेटे नैतिक को हुई तो वह मौके पर पहुंच गया। वह रोहित को लेकर अस्पताल पहुंचा, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। लोहवन रोड पर लगे बैरियर से बाइक टकराई और युवक घायल हो गया। बावजूद इसके पिता के आरोपों की जांच की जाएगी। अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
