• Tue. Feb 10th, 2026

बलदेव थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकी मिलीं विवाहिता

ByVijay Singhal

Apr 15, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव थाना क्षेत्र में गढ़ी महीराम निवासी सौरभ की पत्नी चंचल (25) ने सोमवार को कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। भरतपुर के सिनसिनी निवासी भूरी सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी 5 साल पहले की थी। सोमवार की सुबह उन्हें जानकारी मिली कि बहन ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को चंचल के ससुर डोरीलाल खेत से घर आए। चंचल ने अपने ससुर को खाना दिया। इसके बाद कमरे में चली गई। कुछ देर बाद पड़ोस में रहने वाला एक लड़का सब्जी देने के लिए आया तो चंचल को फंदे पर लटका देख चिल्लाते हुए भागा। तब लोगों को जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि चंचल ने फंदा लगाकर जान क्यों की इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। सीओ मांट गुंजन सिंह ने बताया कि विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी और चिकित्सकों के पैनल से कराया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.