हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जमुनापार विवाहिता ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी और चिकित्सकों के पैनल से कराया है। अलीगढ़ के महुआखेड़ा स्थित हाजीपुर निवासी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने अपनी बहन अंजलि का विवाह जमुनापार थाने के दीवान खुर्द निवासी राजा उर्फ राजकुमार के साथ किया था। राजकुमार ऑटो चालक है और आए दिन अपनी मां, बहन के साथ मिलकर उनकी बहन के साथ मारपीट करता था। सोमवार की सुबह उन्हें फोन आया कि अंजलि ने फांसी लगाकर जान दे दी है। वह मौके पर पहुंचे तो अंजलि का शव घर के ऊपर बने कमरे में पड़ा था। कमरे में जिस पंखे से फंदा लगाने की बात कही पंखे पर धूल जमी हुई है। उनकी बहन की गर्दन पर रस्सी का निशान था। ऐसा लगता है रस्सी से दो लोगों ने मिलकर उसका गला घोंटकर हत्या की है। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है, लेकिन तहरीर नहीं दी है। मौके से फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। सीओ मांट गुंजन सिंह ने बताया कि विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी और चिकित्सकों के पैनल से कराया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
