• Tue. Feb 10th, 2026

मिलावटी बिटुमिन से भरे दो टैंकर और चालक पकड़े

ByVijay Singhal

Apr 15, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एसटीएफ आगरा और हाईवे पुलिस ने मिलावटी बिटुमिन से भरे दो टैंकर पकड़े हैं। टैंकर मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने टैंकर मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर टैंकरों के दोनों चालकों को भी गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। सीओ रिफाइनरी स्वेता वर्मा ने बताया कि शनिवार की रात को भरतपुर मोड़ से बिटुमिन से भरे दो टैंकर पकड़े हैं। दोनों टैंकर रिफाइनरी से बिटुमिन लेकर निकले, लेकिन राजस्थान बाॅर्डर पर बने प्लांट में मिलावट के बाद संभल जा रहे थे। इसकी सूचना एसटीएफ आगरा ने हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही को दी। पुलिस और एसटीएफ ने मौके से टैंकर के साथ चालक फरह के महुअन निवासी दिनेश और अलीगढ़ के थाना गौड़ा स्थित गहलऊ निवासी वीरेंद्र सिंह को पकड़ लिया। पुलिस ने बिटुमिन की जांच कराई तो वह मिलावटी निकला। इस पर पुलिस ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी। जिलाधिकारी के आदेश के बाद टैंकर मालिक बालजीपुरम निवासी धर्मवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों टैंकर का मालिक धर्मवीर है। उसकी तलाश की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.