हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना रिफाइनरी की कदंब बिहार कॉलोनी निवासी बीटेक के छात्र को उसके पिता के सामने जेवर पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ में गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद उसके ऊपर चार गंभीर मुकदमे भी दर्ज कर दिए। पिता करीब ढाई साल तक देश के गृहमंत्री, उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के यहां गुहार लगाता रहा कि उसके निर्दोष बेटे को अपराधी बनाया गया है। अब कोर्ट के आदेश पर मुठभेड़ करने वाले जेवर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समेत 12 पुलिसकर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कदंब बिहार के मकान नंबर एमआई-38 निवासी तरुण गौतम ने बताया कि उनकी कॉलोनी में ही हार्डवेयर की दुकान है। उनका इकलौता बेटा सोमेश गौतम उर्फ सीटू वर्ष 2022 में दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। 4 सितंबर 2002 को उनके घर कुछ गाड़ियां आकर रुकीं। गाड़ियों से उतरे लोग खुद को पुलिस वाला बताते हुए सोमेश के बारे में पूछने लगे। उन्होंने बताया कि उनका बेटा दिल्ली में कोचिंग कर रहा है, इसके बाद पुलिसकर्मी उनके घर में घुसे और तोड़फोड़ कर लूटपाट की। विरोध करने पर उन्हें अपने साथ थाना जेवर ले गए। यहां उनके साथ मारपीट की गई। 4 सितंबर 2022 की रात को उन्हें गाड़ी में बैठाकर शंकरपुरी नई दिल्ली स्थित बेटे के कमरे पर ले गए। यहां से उनके बेटे सोमेश गौतम को पकड़ा और जबरन गाड़ी में डाल दिया। थाने में बेटे को बिजली का करंट लगाया बात न मानने पर उन्हें (पिता) को जान से मारने की धमकी दी।
7455095736
