हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। तीर्थनगरी में बीते वित्तीय वर्ष में जमकर जाम छलके। जिले के लोग एक साल में 94 लाख लीटर शराब पी गए। आबकारी विभाग को इससे 750 करोड़ रुपये की आय हुई है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, हर साल अंग्रेजी शराब और बीयर की मांग बढ़ती जा रही है। खास कर होली के त्योहार पर शराब पीने का चलन और बढ़ जाता है। वित्तीय वर्ष 2023-2024 में 79 लाख लीटर देसी-विदेशी शराब की बिक्री हुई थी, जबकि 2024-2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 94.7 लाख लीटर तक पहुंच गया। इसमें सबसे ज्यादा 54 लाख लीटर विदेश मदिरा की बिक्री हुई है। इससे आबकारी विभाग को 78 करोड़ रुपये का राजस्व इजाफा हुआ है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि बीती वित्तीय वर्ष का लक्ष्य से ज्यादा राजस्व मिला है। हालांकि नई नियम के तहत गत वर्ष में जिले में ठेकों की संख्या घटा दी गई है। इस साल 461 ठेकों का ही आवंटन किया गया है, जबकि 2024-2025 में जिले में 688 ठेके संचालित थे। नई आबकारी नीति के तहत बदलाव करके इनकी संख्या घटाकर विलय कर दिए गए हैं। जिला आबकारी अधिकारी उपेंद्र सिंह ने बताया है कि नई आबकारी नीति में देशी शराब के दाम में 5 रुपये का इजाफा किया गया है। देसी शराब की 200 एमएल की बोतल में अप्रैल माह से 5 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। इससे देसी शराब बनाने से जुड़े उद्योग एवं कारोबारियों का मुनाफा बढ़ेगा, साथ ही विभाग को भी अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। पिछले वर्ष के मुकाबले 40 करोड़ की अधिक आय एक अप्रैल से नए नीति होने से आबकारी विभाग को एक करोड़ शुल्क का इजाफा हुआ है। इसमें ठेका आवंटन की फीस व सुरक्षा गारंटी समेत अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैं। इसके अलावा 2023- 2024 में 672.21 करोड़ रुपये की देसी-विदेशी मदिर की बिक्री हुई थी, जबकि 2024-2025 में जिले के लोग 750.91 करोड़ रुपये की शराब पी गए। साल के अंतिम माह मार्च में करीब 55 करोड़ रुपये की शराब बिकी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
