• Tue. Feb 10th, 2026

बांके बिहारी दर्शन की नई गाइडलाइन में मंदिर आने तक वन-वे व्यवस्था; नए साल में 25 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

ByVijay Singhal

Dec 23, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा-वृंदावन में करीब 25 लाख भक्तों के आने की उम्मीद है। ये आंकड़ा पिछले साल 18 लाख श्रद्धालुओं का था। ऐसे में मथुरा प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। उम्मीद की जा रही है कि 24 दिसंबर से 2 जनवरी तक करीब 15 लाख श्रद्धालु आएंगे। इसको लेकर बांके बिहारी मंदिर की तरफ से नई गाइडलाइन जारी हो गई है। वृंदावन आने वाले भक्त बांके बिहारी के दर्शन करते हैं। इसके बाद भक्त दूसरे मंदिरों की तरफ जाते हैं। श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने गाइड लाइन जारी की है। मंदिर प्रबंधक मुनीश कुमार के मुताबिक भक्त दर्शन करने के लिए आते समय वन वे के जरिए ही आएंगे। मंदिर में प्रवेश 2 और 3 नंबर गेट से रहेगा। जबकि बाहर जाने के लिए 1 और 4 नंबर गेट का इस्तेमाल करेंगे। पहले आने वाले गेट से श्रद्धालु बाहर भी निकल पा रहे थे। अब ऐसा नहीं होगा। इसके अलावा किसी तरह का कीमती सामान लेकर और जूते चप्पल पहनकर मंदिर की तरफ न आएं। क्योंकि जिस गेट से वह प्रवेश करेंगे उससे वह बाहर नहीं आएंगे। इस तरह श्रद्धालु परेशानी से बच सकते हैं। मंदिर प्रबंधक मुनीश कुमार ने बताया कि भीड़ के दौरान दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु बुजुर्ग, बीमार और बच्चों को लाने से बचे। मंदिर परिसर छोटा है। दबाव बनने से हादसा होने का अंदेशा रहता है। इसके साथ ही दर्शन कर भक्त चलते रहें। सेल्फी और फोटो न ले। कृष्ण जन्माष्टमी के वक्त, बांके बिहारी मंदिर में भीड़ अधिक होने से हादसा हो चुका है। यही वजह है कि प्रशासन अब कोई चूक नहीं चाहता है। इस बार प्रशासन और पुलिस श्रद्धालुओं को बांके बिहारी मंदिर तक लाइन लगवाकर भेजेंगे। इसके लिए हरी निकुंज चौराहा से विद्यापीठ तक 3 लाइन की बैरिकेडिंग कराई जा रही है। इसी तरह बांके बिहारी पाठशाला से विद्यापीठ चौराहा और परिक्रमा मार्ग में जुगल घाट पर बैरिकेडिंग लगाई जा रही है।रंगनाथ मंदिर में 2 जनवरी को बैकुंठ उत्सव मनाया जाएगा। इस उत्सव में वर्ष में एक बार सुबह जल्दी मंदिर में बना बैकुंठ द्वार खुलता है। इस द्वार से निकलने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार नव वर्ष के अगले दिन मनाए जा रहे इस उत्सव में श्रद्धालुओं की संख्या दोगुनी होने की उम्मीद है। यही वजह है कि मंदिर प्रबंधन भी भीड़ नियंत्रित करने के लिए वन-वे प्रवेश व्यवस्था करेगा। मंदिर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनघा श्री. निवासन ने बताया कि बैकुंठ एकादशी पर मंदिर में श्रद्धालु पश्चिम द्वार से प्रवेश कर पुष्करिणी द्वार होते हुए मंदिर में प्रवेश करेंगे। यहां से परिक्रमा करते हुए बैकुंठ द्वार से निकलकर राम मंदिर होते हुए बहार निकाले जाएंगे। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि श्रद्धालु कोविड नियमों का पालन करें और मंदिर प्रबंधन द्वारा बनाई गई व्यवस्था में सहयोग करें। 24 दिसंबर से 2 जनवरी तक वृंदावन परिक्रमा मार्ग को नो व्हीकल जोन बनाया गया है। CO सदर प्रवीन मलिक ने बताया कि 24 जनवरी से बाहर से आने वाले सभी श्रद्धालुओं की गाड़ियां शहर से बाहर रोकी जाएंगी। इसके लिए बैरियर लगाए जाएंगे। एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहन दरुख पार्किंग, मथुरा की तरफ से आने वाले वाहन 100 बेड तिराहा के पास बनी चौहान पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे। नेशनल हाई-वे से आने वाले वाहन मल्टी लेवल पार्किंग तक और प्रेम मंदिर के पीछे तक आएंगे। ई-रिक्शा परिक्रमा मार्ग से अंदर के इलाके में प्रवेश नहीं करेंगे। चीन में लगातार बढ़ रहे कोरोना केस बढ़ने से भारत में भी एहतियात बरतना शुरू कर दिया है। मथुरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय वर्मा ने बताया कि कोरोना अभी गया नहीं है। मथुरा-वृंदावन में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए डीएम और एसएसपी को लेटर लिखा गया है। श्रद्धालुओं से कोरोना नियमों का पालन कराया जाए। इसके अलावा सभी गेट पर हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम भी तैनात रहेंगी। जोकि आने वाले श्रद्धालुओं को जागरूक भी करती रहेंगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.