हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में मोहल्ला निकासा के निकट गत माह एक जलसा आयोजित किया गया था। इसकी प्रचार सामग्री में मौलाना ने इलाके का नाम मदीना नगर रखा था। मामले में नोटिस के बाद मंगलवार को मौलाना नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और चेयरमैन के समक्ष अपना पक्ष रखा। बताया कि उनका उद्देश्य कानून का उल्लंघन करना या किसी को ठेस पहुंचाने का नही था। भविष्य में इस प्रकार की कोई गलती नहीं होगी। मदरसा इस्लामिया अरबिया, दारुल उलूम द्वारा पिछले माह 17 फरवरी को जलसे का आयोजन किया गया था। आरोप है कि मदरसे के मौलाना ताहिर ने आयोजन स्थल का नाम पर्चे में मदीना नगर रख दिया। यह पर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। नगर पालिका के ईओ निहाल सिंह ने 19 मार्च को कारण बताओ नोटिस जारी कर मौलाना से सात दिन में अपना पक्ष रखने को कहा। मौलाना ताहिर, मैनुद्दीन, लियाकत अली, अब्दुल हसन, सभासद प्रतिनिधि हसीन रौनक के साथ नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने चेयरमैन के समक्ष अपना पक्ष रखा। बताया कि कार्यक्रम मदीना मस्जिद में होना था। भूलवश कार्यक्रम स्थल मदीना नगर अंकित हो गया। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने बताया कि मौलाना ने लिखित उत्तर कार्यालय में दे दिया है। उनके जवाब से पालिका संतुष्ट है और कार्रवाई समाप्त कर दी गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
