• Sat. Feb 14th, 2026

पति छोड़ प्रेमी के साथ रह रही प्रेमिका ने प्रेमी से क्षुब्ध होकर किया विषाक्त पदार्थ का सेवन

ByVijay Singhal

Mar 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के राया कस्वे में बिगत एक साल से पति को छोड़कर एक युवक के साथ रह रही युवती की प्रेमी व उसके परिजनों से अनबन होने पर शुक्रवार की सायं विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इस दौरान युवती की हालत खराब हो गयी। सूचना पर पहुची पुलिस ने युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसकी हालत में सुधार है। वही युवती प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। उक्त युवती पर एक तीन बर्षीय बेटी है मांट निवासी पति से तलाक होने के बाद युवती बलदेब रोड पर किराए के मकान में रह रही थी । इस दौरान युवती के राया निवासी एक युवक से सम्बंध बन गए और युवती युवक के साथ रहने लगी। युवक के परिजनों को प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर युवती से कहासुनी कर दी वही प्रेमी ने भी युवती से सम्बंध तोड़ दिया। इस दौरान प्रेमी से क्षुब्ध होकर युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद प्रेमी और उसके परिजन फरार हो गए है। युवती का अस्पताल में उपचार चल रहा है ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.