• Sat. Feb 14th, 2026

शातिर चोरों से चार बाइक और एक स्कूटी हुई बरामद

ByVijay Singhal

Mar 22, 2025
Spread the love
मथुरा। गोविंद नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चार बाइक, एक स्कूटी और चाकू बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, यहां से उन्हें जेल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को चेकिंग के दौरान पुलिस ने अमरनाथ स्कूल की और जाने वाले रास्ते पर लुहार बगीची कब्रिस्तान में दो बाइक सवारों को संदिग्ध हालत में खड़ा देखा। पुलिस ने उन्हें टोका तो वह भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। उनसे बाइक के कागजात मांगे तो वह सकपका गए। पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए थाने ले आई। यहां उन्होंने अपना नाम थाना गोविंद नगर की नई बस्ती स्थित बद्रीनगर निवासी युसुफ उर्फ ईसुब, कोसीकलां के मोहल्ला नाडूवास नक्काशा एवं हाल नई बस्ती बद्रीनगर निवासी मो. अनवार कुरैशी बताया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर लोहार बगीची कब्रिस्तान से दो बाइक और एक स्कूटी बरामद की। थाना प्रभारी ने बताया कि यूसुफ उर्फ ईसुब के कब्जे से एक चाकू भी बरामद हुआ। युसुफ के खिलाफ कोतवाली, वृंदावन और गोविंद नगर में 5 मुकदमे विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.