• Sat. Oct 17th, 2026

वृंदावन में श्रीराम का राज्याभिषेक देख भावुक हुए लोग,जयकारों से गूंजा वात्सल्य गांव, गोकुल के बच्चों ने किया दीपदान

Byvijay.singhal1233

Oct 8, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के वात्सल्य ग्राम में शुक्रवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का राज्याभिषेक बड़े धूमधाम के साथ किया गया। राम रावण युद्ध के बाद राम की विजय कामना को लेकर आदिशक्ति दुर्गा की उपासना की गई। इसके बाद रघुकुल नंदन श्रीराम के लंका विजय प्राप्त कर माता सीता एवं लक्ष्मण, हनुमान, अंगद, सुग्रीव के साथ वापस आने पर अयोध्या में स्वागत किया गया। यहां पर भगवान राम व भरत का मिलाप हुआ। इस मिलाप में राम और भरत की दोनों की आंखों में आंसू देखकर उपस्थित जनसमुदाय भी भावुक हो गए। उसके बाद गोकुलम तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भगवान राम का स्वागत सत्कार किया गया। बैंड बाजों के साथ गोकुलम पहुंची भगवान राम की यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। महर्षि वशिष्ठ की भूमिका में परम शक्ति पीठ के सचिव संजय भैया ने राम का राजतिलक किया। माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान सहित सिंहासन पर बैठाया गया। सभी ने भगवान राम के जयकारों के साथ आरती उतारी। गोकुल वासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर गोकुलम को अयोध्या की तरह सजाया गया। 1,100 दीपक जलाकर प्रकाश उत्सव मनाया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने रावण वध कर बुराई पर अच्छाई की विजय का एक संकेत दिया। रामलीला मंचन में गोकुलम के बच्चों के साथ साध्वी ऋतंभरा द्वारा शिक्षा- दीक्षा के लिए गोद लिए गए घुमंतू जाति की बेटियों की विशेष भूमिका रही। जिसमें राम, लक्ष्मण, सीता हनुमान बने पात्रों को लोगों ने खूब सराहा। संयोजन सीता परमानंद ने किया।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.