• Mon. Nov 16th, 2026

अयोध्या क्रूज लाइन के अस्थायी निर्माण पर चला बुलडोजर

Byvijay.singhal1233

Mar 22, 2025
Spread the love
मथुरा। वृंदावन में यमुना नदी किनारे बनाए गए अयोध्या क्रूज लाइन के अस्थायी निर्माण (कंटेनर) को प्रशासन ने शुक्रवार को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जिससे क्रूज संचालक में नाराजगी देखी गई। अयोध्या क्रूज लाइन की ओर से यमुना नदी में ब्रज रतन नाम से क्रूज सेवा का संचालन किया जा रहा है। कंपनी ने छोटी मोटर बोटों का भी संचालन किया तो कुछ दिन पहले स्थानीय नाविकों के विरोध कर दिया। कंपनी ने जिसके चलते छोटी मोटर बोटों का संचालन बंद कर दिया गया था। क्रूज कंपनी ने अपनी गतिविधियों के संचालन के लिए नदी किनारे एक ऑफिस और पब्लिक टॉयलेट भी बना रखा था। वहां लोगों के बैठे और खाने पीने की भी सुविधा थी। टीम ने ऑफिस के कुछ हिस्से और पब्लिक टॉयलेट को तोड़ दिया है। इस दौरान नगर निगम, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। इधर, अयोध्या क्रूज लाइन के संचालक रोहित शर्मा ने प्रशासन की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के यह कार्रवाई की गई, जिससे उनका नुकसान हुआ है। उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की बात कही है। नगर आयुक्त शशांक चौधरी का कहना है कि एमवीडीए द्वारा केवल एक वेटिंग हॉल की स्वीकृति दी गई थी, लेकिन मौके पर देखा गया कि वहां कमरे, गार्डन आदि बना लिया है इसलिए उसे तोड़ा गया।वृंदावन की परिक्रमा मार्ग को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने शुक्रवार को अभियान चलाया। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, एसएसपी शैलेश कुमार पांडे, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं नगर आयुक्त शशांक चौधरी के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने पैदल गश्त कर अतिक्रमण हटवाया। स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों से वार्ता की और उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए कि वे सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.