• Fri. Feb 13th, 2026

अंधेरी जिंदगी में शिक्षा का उजियारा फैला रहीं डाॅ. सोनिका

ByVijay Singhal

Mar 7, 2025
Spread the love
मथुरा। आर्थिक तंगी में कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए, इस संकल्प को लेकर डॉ. सोनिका शर्मा उनकी अंधेरी जिंदगी में शिक्षा की रोशनी से उजियारा कर रही हैं। उन्होंने स्वयं भी अभावों के दंश को झेला है। यही कारण है कि वह झुग्गी-झोंपड़ियों में पल रहे बचपन के लिए एक मजबूत भविष्य तराशने में जुटी हैं। वह दो दशक से चाइल्ड एजूकेशन में अनेक अभिनव प्रयोग करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास में प्रयासरत हैं। अपनी शिक्षा यात्रा के दौरान अनुभव किया कि आज भी कई बच्चे ऐसे हैं जो पारिवारिक मजबूरी व आर्थिक कारणों से शिक्षा से वंचित हैं। यहीं से उन्होंने वंचित समाज के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का संकल्प लिया। इसे साकार करने के लिए उन्होंने दो साल पहले आधारशिला निशुल्क पाठशाला की स्थापना की। जयसिंह पुरा स्थित कृष्णापुरम काॅलोनी में आधारशिला पाठशाला में वर्तमान में 150 से अधिक बच्चे निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीते दो साल में उन्होंने आसपास के स्कूलों में 50 से अधिक बच्चों का दाखिला कराया। शिक्षा के साथ इन बच्चों को विभिन्न विधाओं जैसे संगीत गायन व वादन, नृत्य, खेलकूद, कला, क्राफ्ट, सिलाई आदि का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों को उनकी रुचि के अनुरूप निशुल्क प्रशिक्षण व बाल मजदूरी को खत्म करना है। समय-समय पर इन बच्चों को पाठ्य सामग्री व जरूरत के सामान का वितरण भी किया जाता है। वहीं डाॅ. सोनिका को सिर्फ जिले में नहीं बल्कि देश की विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.