• Mon. Feb 16th, 2026

लठामार होली में गालियां दीं तो जाना पड़ेगा हवालात

ByVijay Singhal

Mar 3, 2025
Spread the love
मथुरा। नंदगांव में ब्रज की होली दुनियाभर में अपनी अनूठी परंपराओं और उल्लास के लिए प्रसिद्ध है। खासकर नंदगांव और बरसाना की लठमार होली। इस बार की होली में प्रशासन ने साफ कर दिया है कि लठामार होली में अश्लील गालियों या अनुचित व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परंपरा और संस्कृति के नाम पर यदि कोई व्यक्ति अश्लील या अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करता है, तो उसे हवालात की हवा खानी पड़ सकती है। बरसाना थाना प्रभारी अरविंद निर्वाल ने नंदबाबा मंदिर में शनिवार देर रात हुरियारों के साथ बैठक की। इसमें लठामार होली के दौरान गालियों पर प्रतिबंध लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि लठामार होली का आनंद लें, लेकिन शालीनता और मर्यादा के साथ। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस अवसर का दुरुपयोग करते हुए अश्लील और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जो राधा कृष्ण की इस अनुराग युक्त लीला की छवि को धूमिल करते हैं। उन्होंने मेले का सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सेवायतों से सुझाव भी मांगे। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन ताराचंद गोस्वामी, चेतन गोस्वामी, गुड्डी गोस्वामी, ओमप्रकाश पंडा, श्याम गोस्वामी, रम्मो गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.