हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह के पौरी गांव में एक कार्यक्रम में ढोल बजाने वाले आगरा निवासी एक बुजर्ग की हार्टअटैक से मौत हो गई। सूचना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार को पौरी गांव में अशोक कुमार यादव रेलवे विभाग से सेवानिवृत्त होकर गांव आए थे, इसलिए उनके परिजनों एवं रिश्तेदारों ने गांव आने पर उनके स्वागत के लिये पंजाबी ढोल वाले आगरा की टीम बुलाई थी। जब गांव के बाहर से घर तक ढोल बजाते हुए सभी लोग चल रहे थे, तभी ढोल बजाने वाले एक बुजर्ग व्यक्ति बदन सिंह निवासी-आगरा, उम्र करीब 65 साल को अचानक हार्ट अटैक पड़ गया और ढोल बजाते बजाते बदन सिंह जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में लोगों ने उन्हें उठाकर साइड में बिठाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी, खुशी का कार्यक्रम गमगीन माहौल में तब्दील हो गया। सूचना पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और कुछ ही देर में उनके परिजन पौरी गांव पहुंच गए और पुलिस की आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को आगरा ले गए।
