हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के अठखंभा स्थित प्राचीन ठाकुर राधावल्लभ लाल मंदिर में फुलेरा दूज पर शनिवार को होली महोत्सव आयोजित किया गया। श्रद्धा और भक्ति के रंगों से सराबोर इस उत्सव में आराध्य ने कमर में गुलाल का फेंटा बांधकर भक्तों संग होली खेली। मंदिर सेवायतों द्वारा ठाकुरजी की प्रसादी गुलाल भक्तों पर उड़ाई गई जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय रंगों से नहाया नजर आया। होली के रसिया गायन के बीच समाज गायन का भी आयोजन हुआ। भक्तों ने होली की पदावलियों का गायन कर ठाकुरजी को रिझाया। मंदिर के तिलकायत अधिकारी आचार्य मोहित मराल गोस्वामी ने बताया कि फुलेरा दूज से ठाकुरजी की कमर में फेंटा बांधने और कपोलों पर गुलाल लगाने की परंपरा प्रारंभ हो गई है। इसके साथ ही मंदिर में प्रतिदिन गुलाल से होली खेलने की शुरुआत हो गई है। युवराज शोभित लाल गोस्वामी ने बताया कि शृंगार आरती के बाद से प्रतिदिन गुलाल की होली खेली जाएगी। मंदिर की सभी आरतियों में ठाकुरजी भक्तों के साथ होली खेलने के लिए विराजमान होंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
