हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में पराली जलाने को रोकने में प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों का असर यह रहा कि इस बार प्रदूषित धुएं से का प्रकोप नहीं देखने को मिला। प्रशासन द्वारा किए गए इन प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मथुरा डीएम को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री जिलाधिकारी को यह सम्मान पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदान करेंगे। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मथुरा में पराली जलाना गंभीर समस्या थी और विगत वर्षों में भी देखा गया था कि जनपद, प्रदेश में सर्वाधिक पराली जलाने वाले जनपदों में सम्मिलित रहा है। यहां वर्ष 2018 में 1051, वर्ष 2019 में 464, वर्ष 2020 में 161, वर्ष 2021 में 240 घटनायें प्रकाश में आयी थी।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2021 में 240 घटनाओं में से 217 घटनाओं में पराली जलाने की पुष्टि हुई थी। जिसके कारण मथुरा प्रदेश में सर्वाधिक पराली जलाने वाले जिलों में दूसरे स्थान पर था। लेकिन वर्तमान वर्ष 2022 में पराली जलाने की मात्र 30 घटनायें प्रकाश में आयी हैं, जिनमें से केवल 10 घटनाओं में ही पराली जलाने की पुष्टि हुई है। 30 नवम्बर 2022 की अन्तिम रिपोर्ट के अनुसार मथुरा संयुक्त रूप से 4 वें स्थान पर था। जिसके फल स्वरूप मथुरा पराली प्रबंधन के कार्य में सर्वश्रेष्ठ जनपद चुना गया है। भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर 23 दिसम्बर 2022 को फसल अवशेष प्रबंधन में उत्कृट कार्य के लिए जिलाधिकारी पुलकित खरे को मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
