हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में राजस्थान के दौसा जिले में जिंदा मिली आरती के मामले में नया मोड़ आ गया है। आरती के परिवार ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया है। पिता सूरज प्रसाद गुप्ता ने कहा कि उनकी बेटी आरती मर चुकी है। जो पुलिस ने पकड़ी है वह आरती नहीं है। ऐसा वह क्यों कह रहे हैं इसके बारे में वह ही जानें परंतु आरती ने अपने मां और पिता पर ही उसकी जमीन और सात लाख रुपये हड़पने के लिए झूठ बोलने का आरोप लगाया है। स्वाट प्रभारी अजय कौशल ने राजस्थान के दौसा जिले के विशाला गांव से उस आरती को पकड़ा, जिसकी हत्या के आरोप में उसका पति सोनू और सोनू के दोस्त गोपाल ने जेल काटी। स्वाट टीम ने आरती को वृंदावन पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इधर, पुलिस रविवार को आरती के पिता सूरज को अटल्ला चुंगी स्थित श्री कृष्ण धर्मशाला देखने भी पहुंची, लेकिन घर पर ताला लगा मिला और स्थानीय लोगों ने बताया कि वह यहां नहीं हैं। वहीं सोमवार को आरती के पिता सूरज प्रसाद गुप्ता, मां उर्मिला और भाई रामजी गुप्ता अटल्ला चुंकी स्थित श्रीकृष्ण धर्मशाला गोशाला नगर से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरती के पिता सूरज का कहना है कि जिस महिला को पुलिस ने पकड़ा है वो उनकी बेटी हो ही नहीं सकती। उनकी बेटी मर चुकी है। सूरज ने बताया कि 5 सितंबर 2015 को पुलिस ने उनकी मरी हुई बेटी की फोटो दिखाई थी, जिसे उन्होंने आरती के रूप में शिनाख्त भी किया। अगर पुलिस आमना सामना कराएगी तब और देखकर बता सकेंगे कि वह आरती है या नहीं। पुलिस डीएनए टेस्ट भी कराने पर विचार कर रही है। वहीं पुलिस आरती और उसके मां और पिता को सामने बैठाकर भी क्रास जांच करने जा रही है, जिससे सच्चाई सामने आ सके।
सात लाख और प्लाट हड़पना चाहते हैं पिता
वृंदावन। जिंदा मिली आरती के संबंध में भले ही परिवार की ओर से कई सवाल खड़े हो हुए हैं, लेकिन आरती ने पिता पर ही कई आरोप लगा डाले हैं। पिता सूरज जहां आरती को मरा बता रहा है, वहीं आरती ने पिता पर उसके सात लाख की एफडी और प्लाट हड़पने के लिए षड्यंत्र रचने का आरोप मढ़ा है। आरती ने पुलिस को बताया कि उसके पिता सूरज भी उसके नाम जो प्लाट और सात लाख की एफडी थी उसे हड़पना चाहते थे। इस कारण वह एक दिन बिना बताए घर से भाग गई। वृंदावन कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes