हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया थाने के अंतर्गत पड़ोसी ने वृद्धा की गला घोंटकर हत्या की थी। चोरी की नियत से घर में घुसे पड़ोसी ने पहचाने जाने पर वारदात को अंजाम दिया। राया पुलिस ने २४ घंटे में हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को दबोच लिया है। उसके पास से वृद्धा का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि थाना राया के गांव तिरवाया में ९ दिसंबर को कुंती देवी (६०) पत्नी रघुवीर सिंह की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। घटना के वक्त मृत महिला का बेटा बिजेंद्र सिंह, पिता और परिवार के अन्य लोगों के संग भतीजी की शादी में आगरा गया था। घर में कुंती को अकेली पाकर पड़ोसी शैलू चोरी करने के लिए सीढ़ियों के सहारे घर में घुसा था। सीढ़ियों के पास वृद्धा को देखकर लौटने लगा, पर कुंती ने उसे पहचान लिया। हत्यारोपी ने सीढ़ियों से धक्का देकर पहले तो वृद्धा को जमीन में गिरा दिया। उसके बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को चारपाई पर रजाई ओढ़ाकर चला गया। हत्या करने के बाद पूरे घर को हत्यारोपी ने खंगाला। कुछ नहीं हाथ लगा तो मृतका का मोबाइल फोन अपने साथ ले गया। १० दिसंबर का आए बेटे ने देखा तो दंग रह गया। हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। एसएसपी ने बताया कि एसएचओ ओमहरि वाजपेयी, एसआई हरेंद्र कुमार और एसआई विनय कुमार ने हत्यारोपी को दबोचकर हत्याकांड का २४ घंटे के अंदर खुलासा कर दिया।
फोन के सहारे हत्यारोपी तक पहुंची पुलिस
हत्यारोपी अगर वृद्धा का मोबाइल फोन नहीं ले जाता तो हत्याकांड के खुलासे में इतनी जल्द कामयाबी नहीं मिलती। मोबाइल से ही हत्यारोपी के गिरेबां तक पुलिस के हाथ पहुंच सके। सीओ महावन आलोक सिंह ने बताया कि मोबाइल फोन मददगार रहा है, पर राया पुलिस ने भी काफी मेहनत करके इस हत्याकांड का खुलासा किया है।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes